👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कि कोथला खादर झील से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। गढ़ खादर क्षेत्र के गांव शाहपुर, अब्दुल्लापुर, नयागांव, कल्याणपुर स्थित कोथला खादर झील की सैकड़ों बीघा भूमि से अवैध कब्जे को हटाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि अवैध कब्जे को हटाने के लिए सात सदस्यीय टीम भी गठित की गई है जो अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























