
दुकानों के अवैध निर्माण से यातायात में व्यवधान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए की अनदेखी के कारण जनपद भर में अवैध निर्माण का धंधा जोरों पर है जिस कारण प्रदेश सरकार को विकास शुल्क व राज्य कर के रूप में मिलने वाले राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है।
अवैध निर्माण का ताजा मामला दौमी धनोरा मार्ग पर वृद्ध आश्रम के निकट का है जहां एक व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य दिन-रात चल रहा है। इस भवन में कई दुकानें बनाई जा रही हैं जिसमें व्यवसाय शुरू होगा। भवन निर्माण सड़क किनारे किया जा रहा है जिससे यातायात में व्यवधान पैदा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
उत्तर प्रदेश सरकार को इस और ध्यान देकर अवैध निर्माण को रोका जाए और राजस्व वसूली की जाए।
#उत्तर प्रदेश सरकार
#एचपीडीए
#राज्य कर विभाग
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020































