
बाबूगढ़ के शिव मंदिर के पास अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण की सांठगांठ से ग्रामीण इलाकों में भी अवैध निर्माण को बल मिल रहा है। अब नया मामला थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत छपकौली शिव मंदिर मार्ग का सामने आया है।
कस्बा बाबूगढ़ से बछलोता रोड से छपकौली के प्राचीन शिव मंदिर को जाने वाले मार्ग पर एक हनुमान मंदिर है। हनुमान मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर एक दर्जन दुकानों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह निर्माण पूरी तरह से मानको के विपरीत है। पता चला है की दुकानों के अवैध निर्माण के पीछे प्राधिकरण में पनप रही सफेद लिफाफा कलचर का हाथ है।
नागरिकों की मांग है कि अवैध निर्माण को तुरंत रोका जाए ताकि यातायात में कोई व्यवधान पैदा नहीं हो।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















