
ततारपुर जाटव बस्ती के पास अवैध कॉलोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध कॉलोनियों की भरमार है और कोई इलाका अवैध कॉलोनी से अछूता नहीं है। ताजा मामला गांव ततारपुर कच्चा रास्ता का है जो एनएच 9 नया बाईपास के पास है। यह अवैध कॉलोनी तीन चार हजार वर्ग मीटर में फैली है और सैकड़ो उप भूखंडों में बांटी गई है।
ततारपुर जाटव बस्ती के पास धंधेबाजों ने पहले कृषि भूमि खरीदी और फिर उसे उप भूखंडों में बांटकर बेचना शुरू कर दिया। भोली भाली जनता को फसाने के लिए अवैध कॉलोनी में इंटरलॉकिंग ईटों का खड़ंजा भी बिछाया गया है। पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं। खरीदार को जल्दी ही बिजली सप्लाई का आश्वासन दिया जा रहा है। दलाल प्लॉट के दाम 10-15 हजार रुपए गज बता रहे हैं। फिलहाल उधर की और खरीददार नहीं पहुंच रहा है। दलालों ने जगह-जगह संपर्क करने के लिए अपने मोबाइल फोन अंकित किए हैं। हापुड़ में कॉलोनीबाजों का धंधा पूरी तरह ब्लैक मनी के निवेश पर टिका है। सरकार को इस और ध्यान देकर राजस्व वसूली करनी चाहिए।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600






















