हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद में ऐसी अनेक अवैध कालोनी है, जो एचपीडीए की अवैध लिस्टिड कालोनी में शामिल होने से रह गई है, उन्हीं में से एक है थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत शाहपुर जट्ट में।
गांव शाहपुर जट्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कृषि भूमि 11500 वर्ग मीटर को कुछ लोगों ने किसान से खरीदा है और उसे दो टुकड़ों में बांटकर प्लाटिंग की गई है। प्लाटों को बिकवाने के लिए दलाल भी सक्रिय है। राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट के प्लाट के दाम 20 हजार रुपए प्रति गज है और पीछे की ओर के दाम 10-12 हजार रुपए प्रति गज बताए गए है। इस अवैध कालोनी में आगे की तरफ के प्लाट बिके बताए जा रहे है। अवैध कालोनियों के धंधे में कालेधन का निवेश हो रहा है।
ये भी पढ़ेः-मेरठ बाईपास पर अवैध प्लाटिंग
ये भी पढ़ेः- हाफिजपुर: अवैध प्लॉटिंग जोरों पर
ये भी पढ़ेः-स्वर्ग आश्रम रोड पर प्रोपर्टी के दाम हुए एक लाख रुपए गज से ज्यादा
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























