👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में अवैध कॉलोनियों का धंधा फल-फूल रहा है। अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं है। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कृषि योग्य भूमि को प्रॉपर्टी डीलर द्वारा अवैध रूप से आवासीय कॉलोनियों में विकसित किया जा रहा है। प्लॉटिंग कर मनमाने दामों पर प्लॉट बेचे जा रहे हैं।
भूमि को आबादी में दर्ज कराए बिना ही प्लॉट काटे जा रहे हैं। वहीं प्राधिकरण से नक्शे भी स्वीकृत नहीं कराए गए हैं। गढ़मुक्तेश्वर में मेरठ मार्ग, पुराना हापुड़ मार्ग, स्याना मार्ग, सिंभावली, बहादुरगढ़ में अवैध प्लाटिंग जोरों से काटी जा रही है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

























