
यात्रियों को रास्ते में उतारकर भागने वाला डग्गामार बस चालक गिरफ्तार, बस सीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में पुराने हाईवे पर बस चालक ने यात्रियों को रास्ते में उतार दिया और बस लेकर फरार हो गया। यात्री द्वारा पुलिस को अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को सीज कर दिया और चालक को पकड़ लिया।
हरदोई निवासी लवकुश, परशुराम और नावेंद्र ने बताया कि वह सभी लोग दिल्ली से हरदोई जा रहे थे। आनंद विहार से डग्गामार बस के चालक ने उन्हें गंतव्य ले जाने का झांसा दिया और बस में बैठा लिया। जैसे वह सिंभावली में पुराने हाईवे पर पहुंचे तो चालक व परिचालक ने कहा कि बस खराब हो गई है। यह बहाना बनाकर चालक व परिचालक बस लेकर फरार हो गए जब काफी देर तक वह नहीं पहुंचे तो यात्रियों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रुस्तम निवासी गांव अठसैनी को गिरफ्तार कर लिया और बस को सीज कर दिया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























