हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इसी क्रम में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) हापुड़ चैप्टर चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को धीरखेड़ा सोसाइटी भवन, धीरखेड़ा पर ध्वजारोहण किया गया जिसके पश्चात राष्ट्रगान जाकर आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर उन्हें याद किया गया. ध्वजारोहण कार्यक्रम में पवन शर्मा, शांतनु सिंहल, सतीश बंसल, सोनू चुग, प्रमोद गोयल, अतुल गोयल, विजेंद्र पंसारी, लवलीन गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, कपिल अरोड़ा, प्रशांत मित्तल, गौरव अग्रवाल, अशोक छारिया, वैभव गुप्ता, अभिषेक मित्तल, अक्षय अग्रवाल, अनमोल, रोहित, राहुल, शोभित आदि ने हिस्सा लिया.























