
👁 0 views Views
भैंस चोरी की,जेल तो जाना ही पड़ेगा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस ने मीट के धंधेबाज के लिए भैंस चोरी करने वाले एक ग्रामीण को पकड़कर जेल भेज दिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की भैंस तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने भैंस चोरी की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से चोरी की भैंस व घटना में प्रयुक्त टाटा 709 गाड़ी बरामद की है।आरोपी पिलखुआ के अचपलगढी का ओमपाल है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























