👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने खाली प्लॉट में पड़े कूड़े के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। यदि प्लॉट की चार दिवारी नहीं हुई तो प्लॉट मालिक के खिलाफ जुर्माना किया जाएगा। दरअसल लोग खाली पड़े प्लॉट में कूड़ा फेंक देते हैं। प्लॉट मालिक तो काफी समय बाद आता है लेकिन आसपास के लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन भी होता है। ऐसे में प्लॉट की चार दिवारी नहीं है तो प्लॉट मालिक का जुर्माना हो सकता है। ऐसे में नगर पालिका खाली प्लाटों के स्वामियों का ब्यौरा तैयार कर रहा है। जल्द ही उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811





























