
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान नूतन प्रकाश त्यागी ने एचपीडीए के वीसी को बुधवार को एक ज्ञापन दिया और अपनी मांग रखी। उन्होंने पत्र सौंपकर मांग की कि प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए पत्र व विज्ञप्ति की उन्हें लिखित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। यदि दो सप्ताह के भीतर लिखित रूप से जानकारी उपलब्ध नहीं कराई तो वह 15 दिनों के पश्चात फिर से एचपीडीए के बाहर आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण की होगी। आपको बता दें कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान नूतन त्यागी ने प्राधिकरण पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद प्राधिकरण ने मामले में विज्ञप्ति जारी कर स्पष्टीकरण दिया था। वहीं स्पष्टीकरण को लेकर नूतन त्यागी ने कई सवाल खड़े किए हैं और मामले में मांग पत्र एचपीडीए के वीसी को सौंपा।


एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























