हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने बुधवार की देर रात एक पिंडी, भगवान शिव की मूर्ति व अन्य चीजों को चुरा लिया और फरार हो गए। गुरुवार की सुबह भक्त जब मंदिर पहुंचे तो मामले की जानकारी हासिल हुई जिन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपेड़ा निवासी अमरीक सहरावत पुत्र नरेंद्र सहरावत प्रतिदिन बाबूगढ़ के उपेड़ा में स्थित हाईवे किनारे शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। गुरुवार को जब वह अपनी माता के साथ मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर से भगवान शिव की मूर्ति समेत कई मूर्तियां गायब है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347























