समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही हूं: तेजपाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने हापुड़ में रविवार को कहा कि एक पड़यंत्र के तहत उनका समाजवादी पार्टी से निष्कासन हुआ, परंतु हाईकमान द्वारा जांच में आरोप झूठे व तथ्यहीन पाए गए और उनकी घर वापसी हुई है। उन्होंने दावा किया कि वह समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही था और हूं व दिल से सिपाही रहूंगा।
सपा के वरिष्ठ नेता तेजपाल प्रमुख सपा से निष्कासन रद्द होने के बाद रविवार को हापुड़ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। हापुड़ पहुंचने पर सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने तेजपाल प्रमुख व उनके समर्थकों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह सभी के सहयोग से जनपद हापुड़ में पार्टी को मजबूत करेंगे औऱ चारों निकायों में सपा का परचम फहराएंगे। पत्रकार वार्ता में उपस्थित सपा नेताओं ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे एक जुट रह कर संगठन को मजबूत करेंगे।
समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण देने पर भाजपा की नीयत में खोट है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























