
शराब पीकर घर पहुंचा पति, पत्नी के पीछे तमंचा लेकर दौड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और घर में आग लगा दी। तमंचा लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ा। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहात क्षेत्र के मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2020 को जीतू से हुई थी। शादी के बाद से उसका पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। कई बार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी दबाव डालता था। विरोध करने पर आरोपियों और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता। महिला ने बताया कि 19 मार्च की शाम को पति घर पर शराब पीकर पहुंचा। उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने उसका विरोध किया तो मारपीट करने लगा। उसके बाद आरोपी ने घर में आग लगा दी जिसके बाद घर में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। जब वह जान बचाने के लिए घर से भागी तो आरोपी तमंचा लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































