हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बृजघाट स्थित एक ट्रस्ट की संपत्ति की फर्जी वसीयत तैयार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही एक की भूमिका की भी जांच कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलम नगर निवासी वीर सिंह ने बताया कि ब्रजघाट में संचालित ब्रह्मकुटी जगन्नाथ धाम न्यास का वह अध्यक्ष है जिसने अमरोहा के बछरायूं के गांव वजीरपुर खास निवासी प्रवीन शर्मा को साधुओं की देखभाल के लिए आश्रम में रखा और एक कमरा भी दिया।
इसी बीच प्रवीण शर्मा अपनी पत्नी शशि शर्मा और मेरठ निवासी एक बीमार साधु को भी आश्रम ले आया। वीर सिंह का आरोप है कि तथाकथित साधु के साथ सांठगांठ कर प्रवीण शर्मा ने ट्रस्ट की फर्जी वसीयत तैयार कराकर शशि के नाम कर दी जिसमें वसीयत कर्ता खुद तथाकथित साधु बन गया। पुलिस ने वीर सिंह की तहरीर के आधार पर शशि तथा प्रवीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर साधु की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर






























