👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट कर टांग तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले की रहने वाली रुखसार ने बताया कि उसका पति आस मोहम्मद शराब पीने का आदी है जिसने गुरुवार की रात लाठी-डंडे से रुखसार के साथ मार पिटाई की। इस दौरान पैर की हड्डी टूट गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग आए। पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























