
मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में शामिल हुए सैकड़ों छात्र
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एक्टिव भारत स्पोर्ट्स अकादमी हापुड के तत्वावधान में चैंपियन स्पोर्ट्स मीट- 2025 का आयोजन रविवार को हापुड में किया गया। इस कार्यक्रम में युवा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा, खेल भावना और प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन किया।
एक्टिव भारत स्पोर्ट्स अकादमी हापुड़ और जिला मार्शल आर्ट्स समिति हापुड़ के तत्वावधान में चैंपियन स्पोर्ट्स मीट 2025 का उद्घाटन उत्तर प्रदेश मार्शल आर्ट्स समिति के सचिव रविंदर कुमार ने किया।जिसमे हापुड़, गजियाबाद और नोएडा के करीब 150 छात्रो ने भाग लिया।
आयोजन अध्यक्ष नितिन दीक्षित,पत्रकार एवं सोनी भारत (सचिव, जिला मार्शल आर्ट्स समिति, हापुड़) ने बताया कि सर्वाधिक पदक जीतकर गाजियाबाद की टीम प्रथम, नोएडा की टीम द्वितीय और हापुड़ की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक एवं बालिका के विभिन्न वर्गों में हापुड़ से एना भारत, सिद्धार्थ भारत, खेवांश कुमार, अयन अयान आलम, सुभान सैफी और गाजियाबाद से
अनोखी सहलोत, सोना तिवारी, राधिका आर्यन त्यागी, देवराज वर्मा, परी यादव, कुणाल, यश त्यागी, अनिकेत त्यागी, अरब तोमर, अनिका, अपूर्वा, राधिका, आर्यन त्यागी, राकेश वर्मा , अधर्वी, मधु और नॉएडा से पायल, अंजलि, रजनी भाटी, मासूफा, ख़ुशी, मोक्ष, तनीषा, पालक, कविश वर्मा, पालक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
तकनिकी समिति में मास्टर बी. के. भारत (मुख्य रेफरी), मनीष कुमार, सुनील तोमर, मोहद आरिफ, अंकित भारत, रोहित भाटी, गौरव गौतम, अधिवक्ता मोहद. ज़ाहिद ने निर्णायक रहे।विजेताओं और प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उन्हें खेलों में अपनी यात्रा जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419





























