हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा सोमवार को मेरठ रोड पर स्थित धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र पहुंची और उद्यमियों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उद्यमियों की मुख्य समस्या मानचित्र स्वीकृति में आने वाली समस्याएं थी जिसके बाद वीसी अर्चना वर्मा ने प्राधिकरण के सचिव को निर्देशित किया कि नगर नियोजक हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण से वार्ता कर यथाशीघ्र समस्या का समाधान किया जाए।
उद्यमियों की मांग पर स्ट्रीट लाइट, हाई मास्क लाइट की स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव प्रमोद गोयल, उद्यमी सोनू चुग, एचपीडीए के सचिव प्रदीप कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत अजीत कुमार बघाड़िया आदि उपस्थित रहे।





























