हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो प्रकरणों में अवैध निर्माण को सील कर दिया। एचपीडीए ने हापुड़ में अभियान चलाते हुए पियूष गर्ग पुत्र श्यामसुंदर द्वारा भीम नगर एलएन रोड रेलवे फाटक से पहले 1500 वर्ग मीटर में बनाए गए गोदाम और जगमोहन गर्ग पुत्र हरिशंकर गर्ग और विपिन अग्रवाल पुत्र महेंद्र द्वारा हापुड़ की गढ़ रोड पर पटना मुरादपुर पर सुप्रीम पेट्रोल पंप के पास 150 वर्ग मीटर में किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। एचपीडीए की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल है। इस दौरान अवर अभियंता महेश चंद्र उप्रेती, वीरेश कुमार राणा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540





























