हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सोमवार को अवैध निर्माण को सील कर दिया। एचपीडीए ने सीलिंग की यह कार्रवाई जनपद हापुड़ के पिलखवा में की है।
मिली जानकारी के अनुसार पिलखुवा की मोदीनगर रोड पर मनोज कुमार पुत्र मुख्त्यार सिंह द्वारा टीआरएस इंटर कॉलेज के पास एक भवन का निर्माण कराया गया। वहीं पिलखुवा के मोहल्ला डबरिया में अशोक पुत्र छुट्टन सिंह तोमर भी निर्माण करा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि नियमों को दरकिनार कर निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते अधिकारियों ने सोमवार को दोनों प्रकरणों में भवनों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता टी के जैन, अवर अभियंता देशपाल सिंह, वीरेश राणा, नीरज शर्मा व प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























