बाबूगढ़ में भाजपा की नैय्या कैसे पार होगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी मुन्नी का बहुजन समाजवादी पार्टी की अंजलि आजाद व निर्दलीय प्रत्याशी सुधा से टक्कर है। चेयरमैन के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नगर पंचायत बाबूगढ़ मे दस वार्ड है। भाजपा ने सदस्यता के लिए खूब प्रत्याशी खोजे, परंतु वार्ड 2, 9 व 10 को छोड़कर अन्य वार्डों से कोई भी व्यक्ति भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने को तैयार नहीं हुआ। यह भाजपा संगठन की कमजोरी को प्रकट करता है।
डा.राजेंद्र की पत्नी मुन्नी दो बार पूर्व में निर्दलीय मैदान में उतरी हैं जिन्हें भाजपा ने चेयरमैन पद पर प्रत्याशी बनाया है, जबकि बसपा ने हापुड़ के मुकेश आजाद की पत्नी अंजलि आजाद को चुनाव मैदान में उतारा है। नगर पंचायत बाबूगढ़ के दो बार चेयरमैन रह चुके हरपाल सिंह व एक बार उनकी पत्नी बसंती देवी चेयरमैन रह चुकी है, कि पुत्र वधू सुधा निर्दलीय सुधा चुनाव मैदान में डटी है। भूतपूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह परिवार की छवि एक सामाजिक कार्यकर्ता और दूसरों के प्रति सेवा भाव रखने वाले परिवार के रुप में जानी जाती है अब उनकी पुत्रवधू सुधा चुनाव मैदान में है। बाबूगढ़ में बहुजन समाज का अधिक बोल बाला है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी नैय्या कैसे पार होगी। एक बार और बता दें कि यदि गत चुनावों पर नजर डालें तो यह साफ पता चलती है कि आज तक किसी भी चुनाव में भाजपा को विजय नहीं मिली है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























