ऋण न चुकाने पर दो बड़े व्यापारियों के मकान सील











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत ऋण ना चुकाने पर बैंक अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से दो बकायेदारों के मकान को सील कर दिया। इस दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा जिसकी मौजूदगी में बैंक अधिकारियों ने संपत्ति सील की। नायाब तहसीलदार धौलाना वैशाली अहलावत के अनुसार सोनी टेक्सटाइल सद्दीक पूरा तथा लखानी टेक्सटाइल माता कॉलोनी ने केनरा बैंक से ऋण लिया था। सोनी टेक्सटाइल ने 12 लाख तथा लखानी टेक्सटाइल ने 25 लाख रुपए का ऋण लिया था। लखानी टेक्सटाइल का यह है लोन वर्तमान में बढ़कर 85 लाख तथा सोनी टेक्सटाइल का यह ऋण वर्तमान में 75 लाख बन चुका है।
बैंक अधिकारियों ने ऋण के लिए कई बार व्यापारियों को नोटिस भी जारी किया जिसके बाद बैंक अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से माता कॉलोनी तथा सिद्धपुरा में जाकर मकान से स्वजनों को बाहर निकाला और मकान को अपने कब्जे में लेकर सील लगा दी।

चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457









Related Posts

राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक अमित का सम्मान

🔊 Listen to this राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक अमित का सम्मानहापुड़,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत द्वारा जनपद हापुड़ के गौरव, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 हेतु चयनित नवाचारी…

Read more

पटाखा छोड़ने वाली पांच बुलेट व एक स्प्लेंडर बाइक सीज

🔊 Listen to this पटाखा छोड़ने वाली पांच बुलेट व एक स्प्लेंडर बाइक सीज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पटाखा छोड़ने वाली…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक अमित का सम्मान

राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक अमित का सम्मान

पटाखा छोड़ने वाली पांच बुलेट व एक स्प्लेंडर बाइक सीज

पटाखा छोड़ने वाली पांच बुलेट व एक स्प्लेंडर बाइक सीज

कोचिंग जा रही बीए की छात्रा पर हमला

कोचिंग जा रही बीए की छात्रा पर हमला

विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लापरवाही के साथ दौड़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल

लापरवाही के साथ दौड़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल
error: Content is protected !!