

राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक अमित का सम्मान
हापुड़,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत द्वारा जनपद हापुड़ के गौरव, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 हेतु चयनित नवाचारी शिक्षक अमित कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमाला, मेडल एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा परशुराम चालीसा एवं “संसार शिरोमणि कणाद” पुस्तक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चन्द शर्मा,ज्योतिष कर्मकांड महासभा के प्रवक्ता डॉ० करूण शर्मा,ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष पंडित अमरनाथ शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, ब्राह्मण सभा के महामंत्री विकास शर्मा, दिव्यांग संगठन के जिला अध्यक्ष भरतलाल शर्मा आदि ने शिक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने व किराए पर लेने के लिए संपर्क करें: 9760901425, 9084084813




























