👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में रविवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान गढ़ रोड पर जरौठी रोड पर स्थित रेयान पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पालकी यात्रा में भजनों पर नृत्य किया और प्रस्तुति दी जिससे शोभा यात्रा की रौनक दोगुनी हो गई। इस दौरान छात्रों ने डांडिया खेला, विशेष झांकी निकाली और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभा यात्रा के चंडी मंदिर पर विश्राम करने पर सभी को सम्मानित भी किया गया।






















