VIDEO: हनीट्रैप मामला: हापुड़ की युवती मुरादाबाद में गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुरादाबाद की सिविल लांइस पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें बैल्कमेल कर पैसे एंठने के मामले में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक हापुड़ की निवासी है। इन दोनों युवतियों की कोरोना काल में नौकरी चली गई थी जिसके बाद यह धंधा शुरु किया। Honey Trap

Our Trending Story: हापुड़: महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार सर्राफ गौरव अग्रवाल कौन है? जानें

जानें किस तरह करती थी ब्लैकमेल:

मुरादाबाद पुलिस से 14 जुलाई को संभल निवासी सचिन कुमार शर्मा ने मामले की शिकायत की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सचिन को संभल के रहने वाले कुछ आरोपियों ने उसकी शादी कराने की बात कहीं थी जिसके बाद उसे नौ जुलाई को मुरादाबाद के रामगंगा बिहार स्थित मकान में लड़की दिखाने के लिए बुलाया। मकान में दो युवतियां थी जो कि एक दूसरें को बहन बता रही थी और यहीं से हनीट्रैप का जाल शुरु हुआ।

फर्जी रेप का मुकद्दमा कराने की दी धमकी:

जब सचिन लड़कियों से मिला तो उन्होंने सचिन का मोबाइल नम्बर ले लिया और उसे 14 जुलाई को एक मकान में बुलाया। सचिन अपने एक साथी के साथ शादी की बात करने मुरादाबाद के मकान में पहुंचा जहां युवतियों ने पहले से ही अपने साथियों के साथ मिलकर जाल बुना हुआ था जैसे ही सचिन अपने साथी के साथ पहुंचा तो एक लड़की ने कमरा बंद कर लिया और अश्लील हरकत करने शुरु कर दी जिसके बाद लड़की ने ही अपने साथियों को बुला लिया। साथियों ने दोनों दोस्तों को पहले तो जमकर पीटा उसके बाद फर्जी रेप केस की धमकी दी और पांच लाख रुपए की मांग की।

फरार आरोपियों की तलाश:

आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने सचिन को ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी बना लिया। झूठा रेप केस की धमकी से युवक ने पुलिस की शरण ली जिसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने दो युवतियों को मुरादाबाद के रामगंगा बिहार से गिरफ्तार कर लिया। जिसमें से एक हापुड़ और एक दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस साथियों की तलाश कर रही है।

Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!