
होमगार्ड भर्ती : 4.8 किमी दौड़ के दौरान बिगड़ी तबीयत, हापुड़ के युवा अभ्यर्थी तरुण की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) एक युवा के लिए जानलेवा साबित हुई।
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान कड़ाके की धूप और भीषण उमस के बीच अभ्यर्थियों से दौड़ लगवाई जा रही थी। नियमों के मुताबिक, अभ्यर्थियों को 28 मिनट में स्टेडियम के 12 चक्कर लगाकर 4.8 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। दोपहर के वक्त लगभग 12 बजे जैसे-जैसे दौड़ के राउंड बढ़ते गए, भीषण गर्मी के कारण अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक करीब 11 अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़े।
तबीयत बिगड़ने पर अभ्यर्थियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनमें हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले युवा अभ्यर्थी तरुण की हालत काफी गंभीर थी। प्राथमिक इलाज के बाद तरुण को न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक तरुण के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















