
पुलिस लाइन में जमकर खेली गयी होली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने पुलिस वालों के साथ जमकर होली खेली और परस्पर होली पर्व की शुभकामनाए दी।
पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिसकर्मियों ने जमकर रंगभरी होली खेली और सभी ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867
























