👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ द्वारा गुरुवार को होली मिलन एवं खाटूश्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। दिल्ली रोड पर स्थित अग्रसेन भवन में बड़े ही उमंग एवं उत्साह के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया जिसमें प्रभु श्रीकृष्ण एवं भगवान हनुमान की झांकी का भी अवलोकन किया गया। संकीर्तन में समाज के सभी सम्मानित अग्रवंशियीयो ने रसमयी संकीर्तन एवं फूलो की होली का आनंद लिया और बाबा खाटू श्याम के भजनों का गुणगान किया। कार्यक्रम में सभा के प्रधान विजय अग्रवाल (रविन्द्र वाले), सुधीर गुप्ता, अनुज गोयल, पुरुषोत्तम शरण (चौबे), सौरभ मित्तल, मधुर कंसल, संजीव कृष्णा, संजय गर्ग, संदीप गोयल, करुण कंसल, अनुज गर्ग, रमन गर्ग एवं महिला सभा के प्रधान वीना आर्य आदि उपस्थित रहे।




























