
बस पर गिरा हाईटेंशन तार, बस से कूदे चालक व हेल्पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हाई टेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक एक बस पर गिर गया। इस दौरान चालक और हेल्पर ने कूद कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बस चालक मेरठ निवासी मोहित ने बताया कि यह बस प्रतिदिन छिजारसी टोल पर कंपनी का स्टाफ लेकर नोएडा आती जाती है। गुरुवार की शाम को यात्रियों को छोड़ने के बाद बस को रजवाहे के पास खड़ा कर दिया जाता है। गुरुवार को चालक और हेल्पर बस के अंदर मौजूद थे। तभी अचानक हाई टेंशन तार टूट कर बस पर गिर गया। अचानक धमाके होने लगे। उसके बाद अंदर मौजूद चालक और हेल्पर ने खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग की टीम ने सूचना दी जिसने मौके पर पहुंच कर तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























