हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के गांव नूरपुर में किसान नितिन चौधरी की बिजली दुर्घटना के दौरान हुई मौत के मामले में पूर्व विधायक धर्मेश तोमर बुधवार को ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी गाजियाबाद से मिले। आपको बता दें कि धौलाना के गांव नूरपुर में 29 अगस्त को नितिन चौधरी की उस करंट लगने से मौत हो गई थी जब चारा लेकर आ रहे थे और नीचे लटके तारों से चारा छू गया था। भूतपूर्व विधायक धर्मेश तोमर ग्रामीणों के साथ बुधवार कोगाजियाबाद जिलाधिकारी राकेश कुमार से मिले और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता की। इस दौरान जिलाधिकारी से मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने की अपील की गई। इस दौरान मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन, बिजली विभाग में नौकरी दिलाने और बच्चों की फीस माफ करने का भी मुद्दा उठाया गया।पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार से भेंट कर सहानुभूति व्यक्त की है।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:





























