👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बुधवार की सुबह जबरदस्त तरीके से बादल गरजे. जगह-जगह हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि सुबह लगभग 11:00 बजे एक बार फिर धूप निकलने से सूर्य देवता के दर्शन हो गए. सुबह हुई तेज बारिश से प्रदूषण के स्तर में भी काफी कमी आई है. हालांकि एक दिन पहले मंगलवार को आसमान में बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई. वहीं बुधवार की सुबह हुई जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अनुमान है कि गुरुवार को भी बारिश होने की उम्मीद है जिससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है.
























