हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की सड़कों ने गुरुवार की सुबह कोहरे की चादर ओढ़ ली। मतदाता कोहरे के बीच मतदान केंद्र पर पहुंचे। सुबह लगभग सुबह सवा सात बजे सड़कों पर अचानक भयंकर कोहरा छा गया जिससे दृश्यता प्रभावित हो गई और विजिबिल्टी 10 मीटर से भी कम रह गई। वाहनों को पार्किंग लाइट का इस्तेमाल करना पड़ा। शहर के भीतर ही भयंकर कोहरा होने से पता चलता है कि आउटर पर स्थित क्या होगी?
बता दें कि मतदाता सुबह लगभग पौने सात बजे मतदान केंद्र पर दिखाई दिए। इस दौरान कोहरा नहीं था लेकिन जब वह बाहर आए तो कोहरा छा गया। बता दें कि जनपद हापुड़ समेत प्रदेश की 11 जिलों की 58 सीटों पर सुबह सात बजे वोटिंग शुरु हो गई। जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 35 प्रत्याशी मैदान में है जिनके भविष्य का फैसला 11 लाख 26 हजार 684 मतदाता करेंगे। कई दिग्गजों की साख दाव पर है। प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिले में कुल 493 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग चल रही है।
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965


























