👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में सोमवार की सुबह सड़कों पर कोहरे की चादर छाई रही. रविवार को चटक धूप खिलने के बाद सोमवार को हापुड़ में कोहरे की वजह से ठंड का प्रकोप बढ़ गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान हाईवे पर चालकों ने हेड लाइट इस्तेमाल कर वाहनों को सड़क पर उतारा. बता दें कि जगह-जगह ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाकर आग पर हाथ सेके. सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है जबकि गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है.




























