👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा युवा नेता व समाजसेवी मोहित बंसल ने राधा अष्टमी की बधाई व शुभकामना देते हुए विचार व्यक्त कि राधा अष्टमी भी धूमधाम से मनाए। साथ ही जन्माष्टमी की तरह ही राधा अष्टमी का विशेष महत्व है। कहते हैं कि राधा अष्टमी का व्रत करने से सभी पापों का नाश होता है।
राधा रानी का अवतार
राधा, कृष्ण की प्रेमिका और संगिनी के रूप में चित्रित की जाती हैं। इस प्रकार उन्हें राधा कृष्ण के रूप में पूजा जाता हैं। पद्म पुराण के अनुसार, वह बरसाना के प्रतिष्ठित यादव राजा वृषभानु गोप की पुत्री थी एवं लक्ष्मी अवतार थीं।



























