
नगर पालिका पार्क में लगे हैं गन्दगी के ढेर,लोगों में गुस्सा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):एक कहावत है कि दीए तले अंधेरा।यह कहावत नगर पालिका हापुड पर पूरी तरह चरितार्थ होती है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ में बने पार्क में व्याप्त गन्दगी से नागरिक व सुबह शाम भ्रमण पर आने वाले लोग परेशान हैं।पार्क में प्रतिदिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगती है,सैकड़ो की संख्या मे पुरूष -महिलाए भ्रमण के लिए आते हैं तथा प्रातःकाल योग, आसन, व्यायाम करते हैं।
एक माह पहले पार्क में सफाई अभियान चलाया गया तथा कई स्थानो पर कूडे के ढेर लगा दिए गए थे जो एक माह बीत जाने के बाद भी आज तक नहीं उठाये गए।नागरिकों ने बताया कि उन्होने अनेक बार परिषद का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है,परन्तु कोई सुनने को तैयार नही है,जबकि सफाई व्यवस्था पर परिषद करोडो रूपए प्रति माह खर्च करती है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिलासंघचालक बिजेंद्र माहेश्वरी जो कि संघ की शाखा मे आते हैं पार्क मे व्याप्त गन्दगी पर घोर नाराज़गी व्यक्त की है। संघ की शाखा मे आने वाले नगर संघचालक दिनेश कुमार तथा अन्य स्वयंसेवको, योगासन करने वाले सुरेश चन्द जैन पत्रकार, मुकेश सैनी, योगेश गोयल, संजय अग्रवाल सहित अनेक भ्रमण करने वाले नागरिको ने तत्काल कूड़े को उठवाने की मांग की है। कूड़े के ढेरों में मच्छर पैदा हो रहे हैं।साप, बिच्छू भी हो सकते हैं। पार्क में सफाई की नियमित कोई व्यवस्था नही है। पार्क की घास मे पानी देने की भी व्यवस्था न होने से घास समाप्त हो रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























