कोरोना मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चूल हिली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों से स्वास्थ्य विभाग की चूल हिलती जा रही है। शनिवार को कोरोना के 8 नए मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया। इनमें हापुड़ में दो, पिलखुवा मे एक तथा सिम्भावली में पांच मरीज मिले। सभी को होम आइसोलेशन में करके उपचार शुरु कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को चार कोरोना रोगी पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए। फिलहाल जनपद में 23 कोरोना रोगी है जिनका उपचार चल रहा है। कोरोना को लेकर जनपद में रोजाना बड़ी तादाद में सैम्पलिंग कराई जा रही है। नागरिकों से अपील है कि वे कोरोना प्रोटोकोल नियमों का पालन करें। मास्क लगाएं, नियमित हाथ धोएं, भीड़ से बचें।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586
























