हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनपद हापुड़ के थाना क्षेत्र के गांव खिचरा में मंगलवार को तीन चिकित्सकों को नोटिस थमाए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के पी सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के दिशा निर्देशों पर झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को खिचरा गांव में पहुंची तो चिकित्सक पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सके जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
हापुड़ चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी सन्नी जैन की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं


























