
सिंभावली शुगर मिल में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
हापुड़, सीमन/सू. वि. (ehapurnews.com): जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में जनपद में भारत सरकार द्वारा आदेशित सभी औद्योगिक संस्थाओं / होटलों/ हॉस्टलों आदि में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के क्रम मे आज जनपद के शिम्भावली शुगर मिल परिसर में एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह की अध्यक्षता में आयी टीम द्वारा क्षय रोग ( टी 0बी0 ) रक्त चाप मधु मेह ( शुगर) आदि की जांच कराई गई एवम् एच 0 आई 0वी0 सम्बंधी परामर्श एवम् जांच की सेवाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर शिम्भावली शुगर मिल के जनरल मैनेजर करण सिंह एच आर हैड शिवचरण स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अशोक रस्तोगी जिला पी 0एम 0डी0 टी 0कॉर्डिनेटर मनोज कुमार जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी फार्मासिस्ट अमित नेहरा यूनियन लीडर नारायण सिंह आई सी टी सी काउंसलर रुबीना एस टी एल एस दुर्वेश कुमार लैब तकनीशियन रोहित कुमार व नवभारत समाज कल्याण संस्था के पिंटू कुमार एवम् रीना आदि उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

































