हेडमास्टर ने साथी के साथ मिलकर शिक्षिका को किया कमरे में बंद, अभद्रता का बनाया वीडियो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के कस्तला कास्माबाद के सरकारी विद्यालय के हेड मास्टर पर आरोप है कि उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर महिला शिक्षिकाओं को कमरे में बंद कर दिया। दो महिला शिक्षिकाओं को एक कमरे में तो एक महिला शिक्षिका को अन्य कमरे में बंद कर दिया और अकेली महिला शिक्षिका के साथ अपने सहयोगी के साथ कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजे बंद कर लिए। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला शिक्षिका के साथ अभद्रता की। शोर सुनकर बराबर के कमरे में बंद महिला शिक्षिकाओं ने तुरंत बीईओ को मामले से अवगत कराया। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपी के चुंगल से महिला शिक्षिकाओं को बचाया। मामले में विभागीय अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई और आरोपित शिक्षक और उसके साथी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
आरोप है कि हेड मास्टर ने तीन दिन पहले कक्षा दो के एक छात्र को बेरहमी से पीटा था जिससे वह घायल हो गया। मामले की शिकायत की जांच करने के लिए शनिवार को आई बीईओ रचना सिंह स्कूल पहुंची तो उन्होंने पिता और छात्रा से बातचीत की। बीईओ को मामले की भनक लग गई और वह माहौल को भांपकर स्कूल से लौट गई। हालांकि इस दौरान बच्चों ने उस व्यक्ति को पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद शिक्षक ने एक बार फिर से बच्चे को पीटना शुरू कर दिया जिसके बाद विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका उसको बचाने के लिए आगे आई। हेड मास्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर दो महिला शिक्षकों को एक कमरे में और एक महिला शिक्षक के साथ अन्य कमरे में बंद कर लिया। शिक्षिका चिल्लाती रही, मदद की गुहार लगाती रही लेकिन आरोपी अभद्रता करते रहे और उसका वीडियो भी उन्होंने बना लिया। दूसरे कमरे में बंद शिक्षिकाओं ने बीईओ को फोन कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद वह दोबारा से स्कूल पहुंची और हालात देखकर चौंक गई। उन्होंने शिक्षिकाओं को बाहर निकलवाया। साथ ही स्कूल की छुट्टी कर दी। पूरे प्रकरण से उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि 45 मिनट तक शिक्षिका दहशत के साए में रही। मामले की जांच जारी है।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761























