
महिला शिक्षिका के साथ अभद्रता कर वीडियो बनाने वाले हेड मास्टर का स्कूल में प्रवेश पर रोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कस्तला कास्माबाद में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन शिक्षिकाओं को कमरे में बंद कर उनमें से एक के साथ अभद्रता कर वीडियो बनाने के मामले में हेड मास्टर के स्कूल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं मामले में हेड मास्टर संजीव कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
बीएसए ने क्या कहा:
बीएसए हापुड़ रितु तोमर ने बताया कि आरोपी हेड मास्टर के स्कूल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। महिला शिक्षक ने पिलखुवा कोतवाली में तहरीर दी है। उसके अतिरिक्त इसके खिलाफ छेड़छाड़ और छात्र के साथ मारपीट करने के मामले की भी जांच की जा रही है।
यह है मामला:
आपको बता दें कि हेड मास्टर संजीव कुमार ने तीन दिन पहले अपूर्व नामक छात्र को पीटा था। इसके बाद ग्रामीणों ने हेड मास्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच करने के लिए बीईओ रचना सिंह शनिवार को स्कूल पहुंची थी जहां हेड मास्टर ने अपने साथी दुष्यंत को छात्र का नकली पिता बनाकर खड़ा कर दिया था। इसके बाद छात्र और उसकी बहन ने दुष्यंत नाम के व्यक्ति को पहचानने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दुष्यंत ने भी बीईओ के साथ अभद्रता की।
बीईओ के जाने के बाद हेड मास्टर ने फिर से छात्र को अपने सहयोगी दुष्यंत के साथ जमकर पीटा जिसका महिला शिक्षक ने विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर दिया और अभद्रता की। साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया। दूसरे कमरे में बंद शिक्षिकाओं ने बीईओ को मामले से अवगत कराया। इसके बाद वह स्कूल पहुंची और शिक्षिकाओं को छुड़ाया।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर
























