पत्नी को तीन तलाक देकर किया हत्या का प्रयास












पत्नी को तीन तलाक देकर किया हत्या का प्रयास

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता को उसके पति ने मायके में तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि आरोपियों ने अपने भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव भमेड़ा के रहने वाले नौशाद ने बताया कि उसकी बहन रुखसार का निकाह 25 सितंबर 2022 को जिला मेरठ के गांव मुंडाली के वसीम के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही पति ने रुखसार के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। 4 नवंबर 2023 को वसीम, जेठ पियारू, देवर अफजाल और सास अखतरी ने रुखसार को बेरहमी से पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर नौशाद अपनी बहन को ससुराल से मायके लेकर लौट आया। तीन जून को अफजाल ने वसीम को रुखसार को तीन तलाक देने के लिए कहा। वसीम ने तुरंत ऐसा किया। इसके बाद अफजाल ने रस्सी से रुखसार का गला दबाने का प्रयास किया जबकि वसीम ने रोड से उस पर हमला कर दिया। हमले में रुखसार गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी मौके से धमकी देकर भाग गया। पुलिस की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर







  • Related Posts

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी भाषा मेरा अभिमान सरस्वती शिशु मंदिर ,मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया…

    Read more

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया विजडम वुड पब्लिक स्कूल, धनौरा हापुड़ के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जहां डॉ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया
    error: Content is protected !!