
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality
चोरी की थी,सजा तो मिलेगी ही
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया गया।
वर्ष 2022 में अभियुक्त समीर द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 1117/2022 धारा 379, 411 भादवि थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बिताई गयी अवधि (02 वर्ष 03 माह) व 2,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी समीर पुत्र मेहर इलाही निवासी मौ0 कोटला मेवातियान थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ है।
हापुड़: अब थार पर बैठकर कटाएं हेयर कटिंग, 8191820867

























