
चोरी का सोना पिघलाने का अड्डा बना हापुड़ का सर्राफा बाज़ार?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कलश को भी हापुड़ में पिघलाया गया था। अब एक और प्रकरण ने इस बात को मजबूती दी है। मामला गुरुवार का है जब मुंबई पुलिस ने मुंबई के फ्लैट में हुई लाखों की चोरी के मामले में सराफा बाजार में दबिश थी। दो चोरों को साथ लेकर पहुंची टीम ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की। विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि प्रकरण के तार हापुड़ के सर्राफा बाजार से जुड़े हैं। हापुड़ में ही आभूषणों को पिघलाने का दावा ठोक जा रहा है। पुलिस ने दो से तीन लोगों से कड़ी पूछताछ की और अपनी जांच की।
मुंबई के थाना सांताक्रुज क्षेत्र में पिछले दिनों फ्लैट में हुई चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया था जहां से चोर लाखों के आभूषण चोरी कर फरार हो गए थे। मामले में हापुड़ के मोती कॉलोनी निवासी एक युवक का नाम भी सामने आया। वहीं आभूषणों की जांच के लिए टीम हापुड़ के सराफा बाजार पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे बंद कमरे में पूछताछ की। आपको बता दें कि हापुड़ में चोरी के आभूषण भी पिघलाई जाते हैं जिन्हें एक आकार देकर परीचितों को बेच दिया जाता है जिसकी वजह से हापुड़ का सर्राफा बाजार लगातार बदनाम होता जा रहा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























