👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड निवासी रोहित सिंह ने जनपद का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग 2020 की परीक्षा में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में रोहित असिस्टेंट कमांडेंट बन गया है जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस परीक्षा में कुल 187 कैंडिडेट उम्मीदवार सफल हुए हैं।
बता दें कि मोहल्ला राजीव विहार निवासी रोहित सिंह पुत्र रामवीर सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा दी और उसे उत्तीर्ण कर कमांडेंट बन गए हैं। रोहित ने मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती बाल मंदिर से 12वीं पास की है इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया है। उनकी सफलता से पिता रामवीर सिंह, मां कांता देवी बेहद खुश हैं। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।




























