
हापुड़ के नवनियुक्त जिला प्रभारी मंत्री ने ली विकास कार्यो की जानकारी
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद के नवनियुक्त जिला प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री के. पी. मलिक की अध्यक्षता में गुरूवार को कलैक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उन्होने कहा कि जनपद के समग्र विकास एवं जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।इस अवसर पर जिलाधिकारी कविता मीना व जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अफसर तथा हापुड के विधायक विजयपाल आढती,विधायक हरेंद्र तेवतिया व धर्मेश तोमर तथा जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर आदि जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























