👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी अनन्या त्यागी पुत्री संजय त्यागी ट्रायल इंडिया टीम 2022 के लिए क्वालीफाई कर कड़ी मेहनत कर रही है। दिन-रात कड़ा परिश्रम कर अनन्या सफलता के लिए पसीना बहा रही है। ब्रह्मादेवी में पढ़ने वाली 12वीं क्लास की बायोलॉजी की छात्रा को शूटिंग प्रतियोगिता में नाम रोशन करना है। इसके लिए अनन्या दिल्ली में पिस्टल इवेंट शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर 600 में से 540 का स्कोर बनाकर नेशनल के लिए क्वालीफाई कर कड़ी मेहनत कर रही है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041





























