हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव करीमपुर में सड़क का निर्माण हो रहा है। ऐसे में धांधली का आरोप लगाकर किसान नेताओं ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता इतनी खराब है कि हाथ से ही सामग्री बाहर आ रही है। बता दें कि इस सड़क का निर्माण हापुड़ का एक ठेकेदार कर रहा है। 2.8 किलोमीटर इस सड़क के निर्माण में 39 लाख 98 हजार रुपए की लागत आएगी।
इस सड़क की गुणवत्ता इतनी खराब है कि हाथ से ही इसकी सामग्री बाहर आ रही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाखों रुपए की इस सड़क के निर्माण में किस तरह खराब गुणवत्ता की सामग्री लगाकर राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
Hair Transplant कराएं, गंजापन दूर भगाएं: 76682 19093

























