हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज में गुरुवार को छात्रों की काउंसलिंग की गई। नोएडा से हापुड़ पहुंची काउंसलर डॉ सुमन द्वारा यह काउंसलिंग कराई गई और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान डॉ सुमन चाहर ने विद्यालय के छात्रों को करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया और बताया कि किस तरह वह विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं। बता दें कि डॉ सुमन चाहर ने यूनिसेफ संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के लिए 12 से अधिक देशों में कार्य किया है।
छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलेज के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल चोटी ने बताया कि यह सेशन पहली बार आयोजित किया गया है जो आगे भी आयोजित होगा। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार, कृष्णपाल, विपुल शर्मा, प्रभात सिंह, हिमांशु वत्स आदि उपस्थित रहे।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625

























