हापुड़ के लकड़ी व्यापारी का कासगंज में पांच लाख रुपए से भरा बैग और कार गायब










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के एक लकड़ी व्यापारी से उसका ड्राइवर कासगंज में पांच लाख रुपए के नोटों से भरा थैला और कार लेकर फरार हो गया. पीड़ित व्यापारी ने कासगंज नगर कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी लकड़ी व्यापारी नवील गोयल का ड्राइवर गांव का ही निवासी है जिसके साथ वह गुरुवार को कासगंज गए थे. बताया जा रहा है कि उनके पास पांच लाख रुपए थे. मौका पाकर उनके ड्राइवर ने खाने में नशीला पदार्थ दे दिया जिसकी वजह से व्यापारी बेहोश हो गए. शुक्रवार की सुबह जब व्यापारी नवील गोयल को होश आया तो उनका नोटों से भरा थैला और कार गायब थी. जिस होटल में वह रुके थे उसके सीसीटीवी में ड्राइवर नोटों से भरा थैला और गाड़ी ले जाता हुआ नजर आ रहा है. व्यापारी ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099








Related Posts

दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

🔊 Listen to this दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिताहापुड, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत पी एम श्री विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं समेकित शिक्षा के तत्वाधान में…

Read more

हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में तैनात दरोगा रजत यादव निवासी मोहम्मदपुर जसराना के खिलाफ शिकोहाबाद की युवती…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज

हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज

माताजी की स्मृति में विद्यालय को वाटर कूलर भेंट

माताजी की स्मृति में विद्यालय को वाटर कूलर भेंट

हापुड़: आर्य नगर में चक्की वाली सड़क के हालात बेहद खराब

हापुड़: आर्य नगर में चक्की वाली सड़क के हालात बेहद खराब

पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के पहले ही दिन 500 मरीजों ने उठाया लाभ: 9457901071

पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के पहले ही दिन 500 मरीजों ने उठाया लाभ: 9457901071

हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित

हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित
error: Content is protected !!