
👁 35 views Views
हापुड़: अर्जुन नगर गली नंबर 5 के सामने अक्सर भरा रहता है पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अर्जुन नगर में स्थित गली संख्या-5 के सामने अक्सर पानी भरा रहता है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि इलाके में मच्छर, बीमारी आदि पनप रहे हैं। लोगों ने नाराजगी जाहिर की है और नगर पालिका के अधिकारियों से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि इलाके में अक्सर पानी भरा रहता है जिसकी वजह से बीमारियां बढ़ रही है। कई बार नगर पालिका से शिकायत की लेकिन किसी ने कोई कदम नहीं उठाया। लोगों का कहना है कि शीघ्र से शीघ्र जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179

























